नोएडा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग अचानक गिरी, 5 मजदूर दबे, एक की हालत गंभीर

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Jun, 2021 01:00 PM

noida the shuttering of the under construction building suddenly collapsed

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में उस समय हड़कंप मच जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग अचानक गिर गई। इस दौरान उसकी चपेट में पांच मजदूर आ गए। आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  NDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया।...

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में उस समय हड़कंप मच जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग अचानक गिर गई। इस दौरान उसकी चपेट में पांच मजदूर आ गए। आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  NDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर एक हालत चिंता जनक बताई जा रही है।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला नोएडा सेक्टर 75 का है जहां पर मॉल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग तीसरी फ्लोर से दूसरी फ्लोर पर जा गिरी। इस दौरान शटरिंग के नीचे दबकर 5 मजदूर घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर थाना 49 की पुलिस व एफएसओ संजीव कुमार भी पहुंचे। उन्होंने बताया जहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था अचानक शटरिंग तीसरे फ्लोर से अचानक दूसरे फ्लोर पर गिर गई। इसे पांच मजूद दब गये। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई मौके पर NDRF और पुलिस टीम ने उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!