Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 19 Jul, 2020 04:24 PM
उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रतिदिन प्रदेश के लगभग हर जनपदों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी...
नोएडाः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रतिदिन प्रदेश के लगभग हर जनपदों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं दिल्ली से सटे प्रदेश के जिला नोएडा में कोरोना का कहर जारी है। आज 125 नए लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें कि आज 125 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या का ग्राफ 4000 के पार पहुंच गया है। 4144 कुल संक्रमितों की संख्या हो गई है। वहीं 973 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। कुल 3132 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 39 मरीजों की मौत हो चुकी है।