ऑक्सीजन की कमी से यूपी में नहीं कोई मौत, फिर सिलेंडर की मारामारी क्यों मची थी बताए सरकार: दीपक सिंह

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Dec, 2021 11:55 AM

no death in up due to lack of oxygen then why was there a clash of cylinders

उत्तर प्रदेश में  विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के मंत्री बताया कि कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी से प्रदेश में कोई भी मौत नहीं है। इसे लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए ट्वीट करते हुए कई सवाल...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में  विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के मंत्री बताया कि कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी से प्रदेश में कोई भी मौत नहीं  हुई है। इसे लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर कई सवाल उठाए हैं। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं थी तो फिर सिलेंडर की मारा मारी क्यों मची हुई थी। भाजपा नेता मदद के लिए ट्वीट क्यों कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के मंत्री ऑक्सीजन के  लिए पत्र क्यों लिख रहे थे। उन्होंने इस दौरान कई तस्बीरे भी दिखाते हुए कहा कि क्या लोग खुद ही मौत को गले लगा रहे थे क्या। उन्होंने कहा कि सरकार फिर हर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट क्यों लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पापी और झूठी सरकार जनता को गुमराह कर रही है। 

PunjabKesari
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य दीपक सिंह द्वारा पूछे गए एक सवाल पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है।'' दीपक सिंह ने इस पर अपना पक्ष रखते हुए कहा, ‘‘सरकार के ही कई मंत्रियों ने पत्र लिखकर कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौतें हो रही हैं। इसके अलावा कई सांसद भी ऐसी शिकायत कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से मौत की अनेक घटनाएं सामने आई हैं। क्या पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से जो मौतें हुई थीं उनके बारे में सरकार के पास कोई सूचना नहीं है। क्या गंगा में बहती लाशें और ऑक्सीजन की कमी से तड़पते लोगों को राज्य सरकार ने नहीं देखा था।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!