मां के अमृत धार को तड़प रही नवजात... ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों का आरोप डॉक्टर की लापरवाही से गई जान

Edited By Umakant yadav,Updated: 07 Jul, 2021 08:20 PM

newborn suffering from mother s nectar edge  maternity death after operation

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला की जान गई है। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा एक ऑपरेशन के बाद दूसरा ऑपरेशन किया गया जिससे महिला की जान चली गई।...

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला की जान गई है। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा एक ऑपरेशन के बाद दूसरा ऑपरेशन किया गया जिससे महिला की जान चली गई। पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पूरा मामला मैनपुरी शहर के उत्तम नर्सिंग होम का है। यहां बीती 5 जुलाई को प्रसव के लिए महिला आकांक्षा यादव को भर्ती कराया गया था, उसके बाद स्टाफ ने ऑपरेशन से बच्ची पैदा होने की सूचना दी। आरोप है कि रात्रि 12 बजे आकांक्षा के पेट में दर्द हुआ और ब्लीडिंग शुरू हो गई लेकिन डॉक्टर और स्टाफ का कोई व्यक्ति देखने नहीं आया। रातभर आकांक्षा दर्द से तड़पती रही, सुबह 7 बजे डॉक्टर आए उस समय पेट फुला हुआ था, हालत गंभीर थी, डॉक्टर ने ब्लड की जरूरत बताई और कहा बच्चेदानी निकालनी पड़ेगी। परिजन ब्लड के लिए इंतजाम करने चले गए। इसके बाद इलाज के सारे पर्चे लेकर आकांक्षा को अस्पताल से बाहर निकाल दिया, उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर महिला आकांक्षा का दोबारा ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है, आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!