मुलायम का सम्मान विपक्ष भी करता था: धनंजय सिंह बोले- नेताजी सदन में सभी विधायकों को बराबर का सम्मान देते थे

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Nov, 2022 11:30 PM

mulayam was also respected by the opposition dhananjay singh

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सासंद धनन्जय सिंह ने कहा कि प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहें मुलायम सिंह यादव का सम्मान विपक्ष भी करता था।

जौनपुर: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सासंद धनन्जय सिंह ने कहा कि प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहें मुलायम सिंह यादव का सम्मान विपक्ष भी करता था।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के निधन के बाद सभी दलों के लोगों का सैफई पहुँच कर श्रंद्धाजलि देना उनकी अपार लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकारें आएगी जाएगी मगर सौहार्द बना रहना चाहिए, यही हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। मुलायम सिंह अगर एक जाति को लेकर चले होते तो आज उनकी यह लोकप्रियता नहीं बनती।      

जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में स्थित श्री यादवेश इंटर कालेज के मैदान में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षामंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धनन्जय सिंह ने कहा कि वर्ष 2003 में उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला। वे सदन में सभी विधायकों को बराबर का सम्मान देते थे। राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकतें है, मगर राजनैतिक मतभेद नहीं होने चाहिए। कार्यक्रम से धनन्जय सिंह ने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!