मुरैना सड़क हादसा: CM योगी ने पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

Edited By Umakant yadav,Updated: 06 Oct, 2021 04:47 PM

morena road accident cm yogi expressed grief over the death of police personnel

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरैना (मध्य प्रदेश) में हुई सड़क दुर्घटना में प्रदेश पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरैना (मध्य प्रदेश) में हुई सड़क दुर्घटना में प्रदेश पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।       

योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों से समन्वय करते हुए इस दुर्घटना में घायल हुए पुलिस कर्मियों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराएं। उन्होंने इस हादसे में दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जिले तक लाने की व्यवस्था कराएं। उन्होंने सभी प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।       

गौरतलब है कि अलीगढ़ जिला पुलिस किसी अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए कार से मध्यप्रदेश में जा रहे थे। मुरैना जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग उनकी कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में उपनिरीक्षक मनीष चौधरी, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी पवन चाहर और कार चालक की मृत्यु हो गयी जबकि कांस्टेबल रामकुमार गंभीर रुप से घायल हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!