केंद्रीय राज्य मंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला हमला: कहा- अखिलेश डर के मारे आंय-सांय बयानबाजी कर रहे हैं, फालतूपन्ति की बात कर रहे हैं

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Dec, 2021 05:17 PM

minister said akhilesh is making rhetoric every evening out of fear

उत्तर प्रदेश में  2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। उत्तर प्रदेश का सिरमौर बनने के लिए सभी राजनीतिक दल तरह-तरह की यात्राएं निकाल रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा ने भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जन विश्वास यात्रा का आयोजन किया है।...

चंदौली: उत्तर प्रदेश में  2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। उत्तर प्रदेश का सिरमौर बनने के लिए सभी राजनीतिक दल तरह-तरह की यात्राएं निकाल रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा ने भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जन विश्वास यात्रा का आयोजन किया है। पूर्वांचल में जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ गाजीपुर से स्मृति ईरानी ने किया। भाजपा की जन विश्वास यात्रा चंदौली जनपद में गाजीपुर के रास्ते दाखिल हुई। जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया। यात्रा सकलडीहा विधानसभा के चहनियां क्षेत्र में पहुंची। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमे जोश भरा। यह जन विश्वास यात्रा जिले के सभी 4 विधानसभा सकलडीहा सैयदराजा मुगलसराय और चकिया होते हुए सोनभद्र जनपद के लिए रवाना हो जाएगी ।

इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा जन विश्वास यात्रा का मकसद जनता के बीच जाना है, जनता का भरोसा जीतना है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जन को अवगत कराना है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा अखिलेश के अंदर डर पैदा हो गया और इसी डर की वजह से आए साय बक रहे है, फोन टैपिंग के सवाल पर मंत्री ने कहा अरे वह फालतू पन की बातें करते हैं जब आदमी घबरा जाता है जनता समर्थन नहीं करती तो उल जलूल बातें बोलने लगते हैं।

भाजपा के जन विश्वास यात्रा पर अखिलेश यादव के कटाक्ष पर पलटवार करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा ये जन विश्वास यात्रा है उनका जन आक्रोश यात्रा, आप जरा इस बात को ध्यान में रखकर वह बैनर लगाते हैं कि अखिलेश जी आ रहे हैं खाली भागो आगे नहीं लिखा है, डर पैदा कर रहे लोगों के अंदर, अखिलेश जी की सरकार पूरे 5 साल में केवल 18000 उन्होंने आवासी पूरे प्रदेश में दिए, हमने हमारे सरकार ने 4.50 लाख आवास दी, पूरे प्रदेश में उन्होंने कब्रिस्तान में केवल मुर्दों को बचाने के लिए कब्रिस्तान की बाउंड्री खिंचवाई हैंडपंप पाइप लगाएं और हमारी सरकार ने 4.5 लाख लोगों को आवास दिए, 2022 में जो बचेंगे सबको आवास दे देंगे और घर-घर तक पाइप लाइन बिछाकर लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था करने जा रहे हैं। इसलिए अखिलेश जी वगैरह का विश्वास पूरी तरह खत्म है और जनता उनके पीछे नहीं है। वह तो कुछ लोगों को ब्लॉक करके ओरिजिनल की बातें कर रहे हैं इस समय उनके लोगों का भी वोट जो है समाजवादी पार्टी का समर्थक वोट देते है वह भी भाजपा को वोट देगा। क्योंकि वह जानता है अगर बीजेपी की सरकार रहेगी तो मुफ्त में राशन मुफ्त में इलाज मुफ्त में मिलेंगे वरना नहीं मिलेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!