रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 04:27 PM

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को कर्ज दिलाने के लिए तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक को लिखे गए सिफारिशी पत्र का हवाला दिया है...

बलियाः रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को कर्ज दिलाने के लिए तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक को लिखे गए सिफारिशी पत्र का हवाला दिया है।

कांग्रेस पर किया पलटवार 
सिन्हा ने शनिवार को बैरिया में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचारियों को देश जानता है। उन्होंने नीरव मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि देश छोड़कर भागने वाले को कर्ज देने के लिए आखिरी दिन सिफारिशी पत्र लिखा गया था और तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा लिखा गया यह पत्र सार्वजनिक हो चुका है।

केंद्र सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में पारदर्शी तरीके से काम कर रही है और घोटाले में शामिल लोग सलाखों के पीछे होंगे। बैंकों के दिवालिया होने की चर्चा को लेकर पूछे गए सवाल पर रेल राज्यमंत्री ने लोगों को ऐसी अफवाह से सावधान करते हुए कहा कि यह स्थिति नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बैंकों को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें मजबूत किया है।

भाजपा का देश के भूभाग पर कब्जा 74 फीसदी 
रेल मंत्री ने पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में भाजपा की विजय पर कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दिया गया था। उस दिशा में भारत की राजनीति बढ़ रही है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा का देश के भूभाग पर कब्जा 64 प्रतिशत से बढ़कर 74 फीसदी हो गया है। देश के शत प्रतिशत भूभाग पर कब्जा होने की प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस दिशा में जा रही है, उससे आने वाले समय में उसे बहुत कठिनाई होगी।          


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!