Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 10 Jun, 2020 10:28 PM
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का दबंगों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसके बावजूद इनके हौसले बुलंद हैं। इन्हें कानून पुलिस किसी से भी कोई डर नहीं रह गया है। तभी तो खुले आम ये बड़ी से बड़ी घटनाओं को अंजाम
मेरठः उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का दबंगों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसके बावजूद इनके हौसले बुलंद हैं। इन्हें कानून पुलिस किसी से भी कोई डर नहीं रह गया है। तभी तो खुले आम ये बड़ी से बड़ी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। इसी क्रम में यूपी मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक सचिन कुमार मंगलवार की शाम बाइक से बिजनौर होते हुए मेरठ में अपने गांव जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली उन्हें लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि मेरठ जिले में थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव पूठी निवासी सचिन कुमार मुरादाबाद में RSS के जिला प्रचारक हैं। मंगलवार शाम सचिन कुमार अपनी बाइक से वापस बिजनौर होते हुए अपने घर आ रहे थे। रास्ते में मवाना थाना क्षेत्र के बहादरपुर रामनगर के बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बदमाशों को देख सचिन कुमार ने अपनी बाइक की स्पीड और तेज कर बदमाशों से बचने का प्रयास किया। बदमाशों ने इसी दौरान सचिन कुमार पर गोली चला दी। एक गोली सचिन के पेट को छूते हुए निकल गई जबकि दूसरी उसके हाथ में जा लगी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस को सफलता हांथ नहीं लगी। घायल सचिन कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा के मुताबिक बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।