Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2017 01:29 PM
देर शाम नगर के उद्यमी सुनील रामा के आवास पर केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पत्रकारों से कहा कि....
बुलन्दशहर: देर शाम नगर के उद्यमी सुनील रामा के आवास पर केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पत्रकारों से कहा कि यदि बसपा सुप्रीमो सहारनपुर नहीं जातीं तो दंगा नहीं बढ़ता क्योंकि मायावती एक पक्षीय और जातीय राजनीति करती हैं जिस कारण सहारनपुर में दंगे को बढ़ावा मिला है।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर प्रशासन द्वारा रोके जाने को उचित बताते हुए कहा कि प्रशासन ने राहुल गांधी को रोककर सही किया है क्योंकि कोई भी नेता शब्बीरपुर कांड पर राजनीतिक रोटियां सेंक कर अपना पल्ला भारी करना चाहता है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में भाजपा सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
इस अवसर पर सदर विधायक विरेन्द्र सिंह सिरोही, भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, पूर्व एम.एल.सी. सतीश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता अमित बंसल, जीतू ठाकुर, दिनेश धन्नू, संजय माहेश्वरी, शरद त्रिवेदी, प्रताप चौधरी सहित अन्य भाजपाई भी मौजूद रहे।