Edited By ,Updated: 21 Jan, 2017 12:15 PM
उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी आज बहुजन समाज पाार्टी (बसपा) में शामिल हो गए हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी आज बहुजन समाज पाार्टी (बसपा) में शामिल हो गए हैं। सपा के विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी बसपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर बसपा अध्यक्ष मायावती मौजूद थीं। चौधरी पूर्व में अखिलेश सरकार में प्रदेश के राजस्व मंत्री रह चुके हैं। चौधरी को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह का करीबी माना जाता है।
अंबिका चौधरी के BSP में शामिल होने पर मायावती का बयान:-
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में ज्वाइन कराया
- अंबिका चौधरी बसपा में शामिल
- मुलायम सिंह यादव ने पुत्र मोह में शिवपाल को अपमानित किया
- सपा के 5 वर्षों में कोई सुधार नहीं
- सपा के दागी चेहरों को आम जनता तक पहुंचाना
- मुलायम पुत्र मोह में कर रहे हैं नाटकबाजी
- भाजपा सरकार बिना कोई देरी किए दलितों और अन्य पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म कर देगी या इसे निष्प्रभावी बना देगी
- उत्तर प्रदेश में जंगलराज, अराजकता फैलानी वाली, अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, साम्प्रदायिक तत्वों को संरक्षण देने वाली और भाजपा से मिलीभगत करने वाली सपा के साथ कांग्रेस को गठबंधन करके चुनाव नहीं लड़ना चाहिए
- पार्टी के भविष्य को ध्यान में रखकर या तो कांग्रेस अकेले चुनाव लडे़ या फिर छोटी छोटी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लडे़
क्या कहा अंबिका चौधरी ने?
- सपा के सभी पदों से मैंने इस्तीफा दिया-अंबिका
- चुनाव के समय सपा में कलह से परेशान था-अंबिका
- 2017 में बीजेपी को रोकना है-अंबिका
UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें