Edited By ,Updated: 26 Aug, 2016 01:49 PM
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद गोकुल में मनाए जा रहे नंदोत्सव में अद्भुत उल्लास देखने को मिल रहा है।
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद गोकुल में मनाए जा रहे नंदोत्सव में अद्भुत उल्लास देखने को मिल रहा है। पूरा परिसर ‘नंद के आनंद भयौ, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की’ से गूंज रहा है। कृष्ण के बाल स्वरूप को कंधे पर बैठा कर घुमाया जा रहा है। बता दें कि 5000 साल पहले वासुदेव ने बालकृष्ण को नंदभवन पहुंचाया था।
जानकारी के अनुसार गोकुल में रास चौक पर ब्रजवासी अपनी परंपरागत वेषभूषा में उत्साह से परिपूर्ण हैं। बाबा इस उत्सव की खुशी सभी गोकुल वासियों के साथ बांट रहे हैं। नन्दोत्सव के मौके पर फल, मेवा, खिलौने, वस्त्र और अन्य सामग्री बांटी जा रही है। इसके साथ-साथ यहां पर भजन, कीर्तन और बधाई गायन चल रहे हैं।