मैनपुरी उपचुनाव : विरासत बचाने के लिए सपा का मास्टर प्लान, विधानसभा के बाद अब ब्लॉक स्तर पर कर रही प्रचार

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 25 Nov, 2022 03:19 PM

mainpuri by election sp s plan to save heritage

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।

मैनपुरी (अरवीन) :सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सपा प्रमुख के विधानसभा वार चुनाव प्रचार करने के बाद अब ब्लॉक स्तर पर चुनाव प्रचार अभियान शुरु किया है। जिसके अंतर्गत डिंपल यादव ने शुक्रवार को ब्लाक स्तर पर जाकर नुक्कड़ सभाएं की।

ब्लॉक स्तर पर किया प्रचार
मैनपुरी का रण जीतने के लिए पूर्व सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को मैनपुरी के सैफई, हैंवरा, नगला बरी, परासना, नगला सेवा, टिमरुआ,नगला मठिया, परासना, समेत पूरे सैफई ब्लॉक क्षेत्र में प्रचार कर अपने लिए वोट मांगा। इस दौरान वह कई जगह पर लोगों से मिलकर उनका हाल चाल भी जानती रही।

मैनपुरी नेता जी का घर
अपने चुनाव प्रचार के दौरान डिंपल यादव ने कहा कि मेरी यह आप लोगों से अपील है कि यह चुनाव मेरा नहीं है यह नेता जी का चुनाव हैं। यह आप लोगों का चुनाव है। सैफई नेता जी का घर है और मैं आप सबकी बहू हूं। 5 दिसंबर को आप लोग भारी मात्रा में सपा के पक्ष में मतदान कर अपनी बहु को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दिलवाए।

सपा-भाजपा में है लड़ाई
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई। उनकी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में एक तरफ जहां सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने सपा व प्रसपा के नेता रह चुके व खुद को मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव का शिष्य बताने वाले पूर्व सांसद, विधायक रघुराज शाक्य पर दांव लगाया है। BJP किसी भी हाल में ये सीट जीतकर सपा को तगड़ा झटका देना चाहती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!