Edited By Ramkesh,Updated: 07 Mar, 2024 01:05 PM
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से हैवानियत की घटना सामने आई है जहां पर बारात देखने गई नाबालिग को दरिंदे ने हवस का शिकार बना डाला। जिससे पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। आरोपी मौके पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-...
कुशीनगर, (अनुराग तिवारी): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से हैवानियत की घटना सामने आई है जहां पर बारात देखने गई नाबालिग को दरिंदे ने हवस का शिकार बना डाला। जिससे पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। आरोपी मौके पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो आनन- फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता की बहन ने बताया कि उसकी बहन 8 वर्षीय बीते सोमवार की रात 9 बजे दरवाजे पर थी। इसी दौरान मनबढ़ 25 वर्षीय बिग्गू मासूम का मुंह दबाकर सुनसान जगह पर उठा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बहन कुछ देर बाद उसे खोजने के लिए निकली। तो मनबढ़ ने उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान रोते हुए मासूम बच्ची भी मौके पर आ गई। घर लौटने के बाद दोनों बहनों ने आपबीती बताई। जिसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर मुक़ामी थाने में तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस सूत्रों ने बताया जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में- बारात देखने गई नाबालिग से हैवानियत की सूचना मिली है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को अगले ही दिन दबोच लिया। जल्द ही घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
-