प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा लेकर उरई पहुंचे खाबरी: BJP सरकार पर बोला हमला, ‘विपक्ष सरकार की खोल रही आंख-कान’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 13 Dec, 2022 11:14 PM

khabri reached orai with regional bharat jodo yatra attacked bjp government

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में पार्टी की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा जालौन के उरई पहुंची। यात्रा औरैया से होते हुए जालौन के उरई स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पहुंची। यात्रा को कांग्रेस कार्यालय से राष्ट्रगान के बाद उरई...

उरई: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में पार्टी की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा जालौन के उरई पहुंची। यात्रा औरैया से होते हुए जालौन के उरई स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पहुंची। यात्रा को कांग्रेस कार्यालय से राष्ट्रगान के बाद उरई के विभिन्न चौराहों से निकाला गया, जो अंबेडकर चौराहे होते हुए झांसी के लिए रवाना हुई।
PunjabKesari
यात्रा में शामिल खाबरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में चीन लगातार अरुणाचल, सिक्किम सहित अन्य इलाकों में भारतीय सेना पर हमला कर रहा है, मगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए लगातार सरकार के आंख कान खोल रही है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद भी पेट्रोल डीजल और एलपीजी के दामों में सरकार द्वारा कटौती नहीं की जा रही है। इसीलिए इस बेशर्म सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली है।
PunjabKesari
खाबरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा के हिंदूवादी का ढोंग का पर्दाफाश कर दिया है। भाजपा अपने आपको हिंदूवादी कहती है हिमाचल में मुस्लिम आबादी तीन प्रतिशत भी नहीं है। हिमाचल में 97 प्रतिशत हिंदू होने के बाद भी भाजपा सरकार नहीं बना पाई। भाजपा सिर्फ हिंदूवादी होने का ढोंग रचती है, भाजपा सरकार में देश पूरी तरीके से असुरक्षित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!