Edited By ,Updated: 11 Nov, 2016 11:13 AM
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहिदनगर में जींस की फैक्ट्री में भीषण आग लगी।
गाजियाबाद: साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहिदनगर में जींस की फैक्ट्री में भीषण आग लगी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बचाव कार्य का काम भी जारी है।
जींस की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह यहां स्थित तीन मंजिला एक जींस की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना का पता लगते ही एसएसपी, एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में काम करने वाले ज्यादातर वर्कर बुलंदशहर और बरेली के रहने वाले थे।
क्या कहती है पुलिस?
बताया जा रहा है कि जब फैक्टरी में आग लगी तब फैक्टरी खुली थी। यहां पर रात-दिन की शिफ्ट में काम होता है। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि यह फैक्टरी रिजवान नाम के आदमी की थी। मामले की जांच की जा रही है। फैक्टरी के मालिक से पूछताछ की जा रही है।
UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें