खालिस्तान समर्थक आतंकी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा Arrest, जानिए कहां का रहने वाला है आरोपी और कहां हुई गिरफ्तारी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Feb, 2021 10:11 AM

jagdev singh alias jagga a fellow of pro khalistan terrorists arrested

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त दल ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस और लखनऊ पुलिस के संयुक्त दल ने सोमवार को वांछित अभियुक्त....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त दल ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस और लखनऊ पुलिस के संयुक्त दल ने सोमवार को वांछित अभियुक्त जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को लखनऊ के विकास नगर इलाके में गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का संबंध खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा और मलतानी सिंह से है। परमजीत इस वक्त इंग्लैंड में और मलतानी जर्मनी में रहकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। इन दोनों पर पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां करने तथा आतंक को बढ़ावा देने की साजिश रच के शांति और धार्मिक सहिष्णुता को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

पुलिस का दावा है कि परमजीत और मलतानी ने जगदेव सिंह को किसी बड़ी राष्ट्र विरोधी गतिविधि को अंजाम देने के लिए तैयार किया है और उनके द्वारा मुहैया कराए गए धन से उसने अपने साथी जगरूप सिंह के साथ मध्य प्रदेश से असलहे और कारतूस खरीदे हैं। पंजाब पुलिस जगरूप को रविवार को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि जगदेव पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है। वह इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2020 में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!