INDIA गठबंधन भ्रष्टाचारियों के भाईचारे का नमूना है… विपक्ष पर जमकर गरजे भूपेंद्र चौधरी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Apr, 2024 06:17 PM

india alliance is an example of brotherhood of corrupt people bhupendra

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इंडिया गठबंधन के द्वारा रविवार को की गई रैली में शामिल नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचारी...

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इंडिया गठबंधन के द्वारा रविवार को की गई रैली में शामिल नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचारी भाईचारे का नमूना करार दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी किस तरह से सीना चौड़ा करके बोल रहे हैं।  
PunjabKesari
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ और यह INDIA गठबंधन के लोग कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। उन्होंने कहा कि यह घोटाले बाज चाहे मोदी जी पर कितना भी हमला कर लें लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने इस गठबंधन को ठग बंधन बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन में रहकर भी अकेली है क्योंकि उसके सहयोगी दल पहले ही अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं और लगातार कर रहे हैं।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसा लगता है की उत्तर प्रदेश से पलायन कर गई है। उनके नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में सिर्फ एक या दो बार ही आए होंगे। इसके अलावा चौधरी प्रियंका गांधी पर भी तंज कसा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!