mahakumb

सुहागरात बनी डरावना सपना! दूल्हे की हरकत देख दुल्हन की निकली चीख...आधी रात ही घर छोड़कर भागी

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Feb, 2025 12:39 PM

honeymoon turned into a nightmare seeing the groom s actions

UP News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नई नवेली दुल्हन की सुहागरात उसके लिए डरावनी रात बन गई। दरअसल, यहां की एक लड़की ने अपनी शादी को लेकर कई सपने सजाए हुए थे...

UP News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नई नवेली दुल्हन की सुहागरात उसके लिए डरावनी रात बन गई। दरअसल, यहां की एक लड़की ने अपनी शादी को लेकर कई सपने सजाए हुए थे, उसने अपने पति के साथ हनीमून जाने के भी सपने देखे थे।उसकी शादी एक डॉक्टर से हो गई। अच्छा दुल्हा पाकर लड़की काफी खुश थी, लेकिन उसके पति ने शादी के कुछ दिनों बाद ही अपने रंग दिखा दिए। उसका हनीमून तो एक डरावना सपना बनकर रह गया।

जानिए पूरा मामला 
यह मामला महाराजगंज के सदर कोतवाली थाना इलाके का है। यहां पर एक लड़की की शादी एक डॉक्टर से हुई थी, बेटी के लिए ऐसा लड़का पाकर उसका पिता भी बहुत खुश था। लेकिन, शादी के शादी को अभी सिर्फ दस दिन ही हुए थे कि नवविवाहिता ने अपने डॉक्टर पति समेत ससुराल के सात लोगों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसके साथ बुरा व्यवहार किया जाने लगा।

टूट गई सारी उम्मीदें...
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी को निचलौल थाना क्षेत्र के चमनगंज के पास रहने वाले डॉक्टर रत्नेश गुप्ता से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद वह बहुत खुश थी, उसने कई सपने देखे थे और अपने पति से कई उम्मीदें लगा रखी थी। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे और उससे मारपीट करने लगे। दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जब उसने इस बात की जानकारी परिवार वालों को दी तो मायकेवालों ने समझाने की कोशिश की।

हनीमून बना डरावना सपना 
पीड़िता ने बताया कि सब कुछ ठीक करने के लिए वह अपने पति के साथ हनीमून के लिए गोवा चली गई। लेकिन वहां जाकर भी पति का हाल वैसा ही रहा। वहां पर पति ने आधी रात उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मारने की भी कोशिश की। जब इस बारे उसने अपने परिजनों को सूचना दी तो उन्होंने उसे तुरंत वापस बुला लिया। इसके बाद पीड़िता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी और पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और जांच के लिए जुट गई। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!