Edited By ,Updated: 10 Apr, 2016 02:18 PM
उत्तर प्रदेश में हापुड के ढोलना क्षेत्र में गृह कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसके पिता की भी हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई...
हापुड: उत्तर प्रदेश में हापुड के ढोलना क्षेत्र में गृह कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसके पिता की भी हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसेडाकला गांव निवासी दीपक(22) अपने पिता फकीरा के साथ रहता था। उसके अन्य भाई-बहिन अलग रहते हैं।
फकीरा शराब पीने का आदी था और आए दिन इसको लेकर पिता पुत्र में झगडा होता रहता था। दोनों में कल रात भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद उसके पिता फकीरा की भी हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर सुबह पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। मामले की छानबीन की जा रही है।