यूपी के पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा बोले- देश का युवा वर्ग है BJP की रीढ़

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Oct, 2022 04:40 PM

former deputy cm of up dinesh sharma said  youth of

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा ने देश के युवा वर्ग को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा है कि युवा वर्ग को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र का सच्चा सिपाही एवं जनता के प्रति जवाबदेह ब...

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा ने देश के युवा वर्ग को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा है कि युवा वर्ग को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र का सच्चा सिपाही एवं जनता के प्रति जवाबदेह बनाने केे लिए ही भाजपा सरकारें कार्यरत हैं। शर्मा ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुगठित राष्ट्र के निर्माण के लिये केन्द्र और राज्यों में भाजपा सरकारों की नीतियों के केन्द्र में युवा वर्ग रहता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान और विधायक पूनम संखवार सहित पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मिलनसार स्वाभाव के यादव सभी को साथ लेकर चलने वाले राजनेता थे। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा की थी। यादव ने सदन में कहा था मोदी जी देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। उनकी यह भविष्यवाणी सत्य भी हुई थी।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया है। उन्होंने सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!