Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Aug, 2018 10:13 AM
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला से पिस्तौल की नोक पर कथित रूप से बलात्कार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि युवक ने पहले महिला से दोस्ती की। करीबी बढ़ने के बाद उसने यह घिनौनी हरकत की।
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला से पिस्तौल की नोक पर कथित रूप से बलात्कार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि युवक ने पहले महिला से दोस्ती की। करीबी बढ़ने के बाद उसने यह घिनौनी हरकत की। अधिकारी ने कहा कि महिला को कोई बीमारी थी और आरोपी किसी ‘मौलाना साहब’ से उसका इलाज कराने के बहाने से उसे लेकर गया था। रामपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा के निर्देशों के बाद, सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
एक अन्य मामले में एक ग्राम प्रधान ने एक महिला को घर में अकेले पाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में लड़की को अगवा करने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लड़की उसके चंगुल से भागने में कामयाब रही जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।