Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Apr, 2024 11:28 AM
#SalmanKhan #MumbaiPolice #FiringOutsideSalmanHouse #LatestNews #UP News
बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने की फायरिंग की जिसके बाद मुंबई पुलिस ने फौरन सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा कि आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई। आज सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया।
मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
इम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। सलमान खान के बंगले के बाहर गोली किसने चलाई ये अभी जांच का विषय है, लेकिन सलमान खान पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।