UP: महिला को अवैध रूप से बंधक बनाने के आरोप में BJP नेता व उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Sep, 2022 01:44 PM

fir registered against bjp leader and his family for taking woman hostage

उत्तर प्रदेश के बदायूं में भाजपा नेता मनोज मसीह, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ एक महिला को अवैध रूप से बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, मसीह ने आरोप का खंडन किया है। उक्त महिला फिलहाल पुलिस की देखरेख में है।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में भाजपा नेता मनोज मसीह, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ एक महिला को अवैध रूप से बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, मसीह ने आरोप का खंडन किया है। उक्त महिला फिलहाल पुलिस की देखरेख में है।

बंदूक की जोर पर महिला की बेटी को उठा कर ले गए विधायक
पुलिस के अनुसार, बदायूं में एक महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि भाजपा नेता मनोज मसीह, उनकी पत्नी अमिता मसीह और बेटे ऋषभ मसीह कुछ अज्ञात लोगों के साथ 17 सितंबर को उनके घर में घुस आए और बंदूक की जोर पर उनकी बेटी को उठा कर ले गए। मनोज मसीह उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं मनोज मसीह ने दावा किया है कि एक महिला खुद उसके घर आई और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

महिला ने अपने परिवार में लौटने से इनकार: SP
बदायूं के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया, ''मनोज मसीह ने 17 सितंबर को पुलिस को अपने घर बुलाया और महिला को हमें सौंप दिया। महिला ने अपने परिवार में लौटने से इनकार कर दिया, इसलिए उसे जिला अस्पताल में महिलाओं और बच्चों के लिए बने केंद्र में रखा गया है।'' एसपी ने कहा, "महिला को बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

BJP सरकार में किसी अवैधानिक कृत्य को कोई संरक्षण नहीं
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसी अवैधानिक कृत्य को किसी स्तर पर कोई संरक्षण नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी पुलिस तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!