Edited By Ramkesh,Updated: 18 Dec, 2021 01:24 PM
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अकबरपुर बांस गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पिता पर फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, तब तक आरोपी...
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अकबरपुर बांस गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पिता पर फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल पिता को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि मामला सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर बांस का बताया जा रहा है। जहां पर एक गुलशेर नाम का युवक फावड़ा लेकर घर अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया। प्रेमिका के पिता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस जानलेवा हमला कर दिया। प्रेमिका का पिता गंभीर रुप से घायल हो गया है। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती में भर्ती कराया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस को शिकायत की भी की गई बाद में पुलिस ने आपसी सहमति के द्वारा समझौता करा दिया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने दूसरी बार ऐसी हरकत की है। पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।