किसानों को मिला BJP-MP वरुण गांधी का साथ, कहा- वे अपने ही खून...उनका दर्द समझें-बात करें

Edited By Umakant yadav,Updated: 05 Sep, 2021 05:56 PM

farmers got bjp mp varun gandhi s support they own blood

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीआईसी मैदान में मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की महापंचायत जारी है। इसी बीच किसान प्रदर्शनकारियों को भाजपा सांसद वरुण गांधी का साथ मिला। हालांकि केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है जो नए कृषि...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीआईसी मैदान में मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की महापंचायत जारी है। इसी बीच किसान प्रदर्शनकारियों को भाजपा सांसद वरुण गांधी का साथ मिला। हालांकि केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है जो नए कृषि कानूनों को वापस करने का नाम नहीं ले रही है। वहीं वरुण गांधी ने किसानों का दर्द समझा और उनके लिए पहली बार आवाज उठाते दिखें।

बता दें कि पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में आज लाखों किसान धरना प्रदर्शन में जुटे हैं। वे हमारे अपने ही खून हैं। हमें उनके साथ सम्मानजनक तरीके से फिर से जुड़ने की शुरुआत करनी चाहिए। सरकार उनके दर्द, दृष्टिकोण को समझें और जमीन तक पहुंचने के लिए उनके साथ काम करें।
 

वहीं वरुण गांधी के ट्वीट को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी रीट्वीट किया है। वरुण का यह बयान बहुत मायने रखता है क्योंकि उनके ही पार्टी की सरकार कृषि कानूनों का पुरजोर समर्थन कर रही है और देश के अन्नदाता इसे काला कानून बता कर उसका विरोध कर रहें है। अब इस बीच वरुण के बयान से साफ हो चुका है कि वो किसानों के हित में है।

गौरतलब है कि इस महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए लाखों की संख्या में लोग शामिल हो रहें है। देश भर से सैकड़ों किसानों का सैलाब इसमें हिस्सा लेने के लिए आ रहा है। उनकी सुरक्षा को नजर में रखते हुए हर जगह पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले राकेश टिकैत हुंकार भरते हुए बोले कि जब तक सरकार किसान बिल की वापसी नहीं करेगी, तब तक किसान भी अपने घर वापसी नहीं करेंगे। हमारी जीत हो कर रहेगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!