Edited By Ramkesh,Updated: 22 Mar, 2022 04:13 PM
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर गांव में 18 मार्च को संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव मामले पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का एक महिला से प्रेम संबंध था। महिला की शादी हो जाने के बाद से लगातार मृतक उसे ब्लैकमेल कर जबर...
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर गांव में 18 मार्च को संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव मामले पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का एक महिला से प्रेम संबंध था। महिला की शादी हो जाने के बाद से लगातार मृतक उसे ब्लैकमेल कर जबर पैसों की डिमांड कर रहा था। पैसे न देने पर उसकी आपत्ति जनता वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिससे आहत महिला ने मामले की जानकी अपने भाई एवं पति को दी। प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए प्रेमिका ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। गांव के बहार शव को फेंक दिया।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि प्रेमिका ने मृतक को धोखे से मिलने के लिए फोन कर रात में बुलाया था। फिर रात में चार लोगों ने मिलाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आई। उसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया इस मामले युवक की प्रेमिका सहित उसके भाई, पिता , पति को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।