Edited By Ramkesh,Updated: 22 Jul, 2021 08:04 PM
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे। जहां पर जिले के तीनों विधायक व कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने कौशांबी के वासियों को करोड़ों की सौगात दिया है। तीन रेलवे फ्लाई ओवर और...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे। जहां पर जिले के तीनों विधायक व कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने कौशांबी के वासियों को करोड़ों की सौगात दिया है। तीन रेलवे फ्लाई ओवर और कौशांबी से चित्रकूट जोड़ने वाला यमुना नदी पुल का शिलान्यास किया। सयारा सर्किट हाउस में कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ बैठक भी किया। उन्होंने अखिलेश यादव के ट्वीट पर पर पलटवार करते हुए कहा वो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है। ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 2014,2017 और 2019 में भी जीत के दावे किए थे लेकिन उनके दावे फेल हो गए। डिप्टी सीएम ने कहा की हमारे देश के युवा समझदार है वह किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। वह तुष्टीकरण का रास्ता अपनाते है ,गुंडागर्दी का रास्ता अपनाते है और हम विकास की बात करते है और गरीब कल्याण की योजना बनाते है। किसानों के उत्थान की बात करते है।