जौनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Edited By Imran,Updated: 18 Sep, 2022 03:28 PM

dead body of youth found hanging from tree

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को एक युवक का शव पेड़ फांसी के फंदे से लटकता मिला।  पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फौरी तौर पर यह आत्महत्या का मामला लगता है। पुलिस ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की अदालत के पीछे हुई...

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को एक युवक का शव पेड़ फांसी के फंदे से लटकता मिला।  पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फौरी तौर पर यह आत्महत्या का मामला लगता है। पुलिस ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की अदालत के पीछे हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।        

पुलिस के अनुसार जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद भदेसर गांव के निवासी कुलदीप प्रजापति (25) पुत्र कमलेश प्रजापति ने आज दोपहर करीब एक बजे डीएम कोटर् के पीछे स्थित एक पेड़ के सहारे फांसी लागकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर आई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।        

पुलिस का कहना है कि युवक ने पहले अपने हाथ की नस काटा है फिर फांसी लगाई है। इस आधार पर प्रथम द्दष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!