दत्तात्रेय होसबोले फिर बने RSS के सरकार्यवाह, जानिए कितने वर्ष चलेगा कार्यकाल?

Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Mar, 2024 07:03 PM

dattatreya hosabale again becomes sarkaryavah of rss

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने तीन दिन के मंथन के बाद अहम प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए रविवार को दत्तात्रेय होसबोले को पुनः तीन वर्ष के लिए सरकार्यवाह चुन लिया।

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने तीन दिन के मंथन के बाद अहम प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए रविवार को दत्तात्रेय होसबोले को पुनः तीन वर्ष के लिए सरकार्यवाह चुन लिया। बाद में उनकी ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छह सह सरकार्यवाह नियुक्त किए गए। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा समेत उत्तर क्षेत्र व पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में भी कई परिवर्तन हुए हैं। संघ में जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) को सरकार्यवाह कहते हैं। सरसंघचालक (प्रमुख) के बाद दूसरा सबसे बड़ा पद सरकार्यवाह का ही होता है। दत्तात्रेय होसबाले 2021 से सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।वह साल 2024 से 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक का रविवार को सरसंघचालक मोहन भागवत के पाथेय के बाद समापन हुआ।

डॉ. मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से किया गया मुक्त
 संघ की कार्यकारिणी के पुनर्गठन में डॉ. मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया। जबकि छह सह सरकार्यवाह नियुक्त किए गए। पुनः सरकार्यवाह चुने गए दत्तात्रेय होसबाले द्वारा कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है। दिल्ली प्रांत कार्यवाह भारत भूषण को राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया जबकि रामेश्वर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। नवल को गौ सेवा और अनिल ओंक को सह व्यवस्था प्रमुख बनाया है।

PunjabKesari

हरीश रौतेला पदोन्नत, सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख बने
संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से संबंधित भी कई बदलाव किए गए हैं। कृष्ण मोहन को क्षेत्र संघचालक, पूर्वी क्षेत्र बनाया गया है। इस दायित्व पर रहे सीए वीरेंद्रजीत को मुक्त कर दिया गया। अजय को क्षेत्र पर्यावरण प्रमुख पूर्वी क्षेत्र बनाया गया है। कानपुर वाले रमेश को सह-प्रांत प्रचारक कानपुर से प्रांत प्रचारक काशी जबकि प्रांत प्रचारक काशी रहे रमेश को प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रांत बनाया गया है। युद्धवीर को क्षेत्र सेवा प्रमुख, पूर्वी उप्र, अनिल श्रीवास्तव को सह क्षेत्र कार्यवाह, रामकेश को प्रांत कार्यवाह कानपुर, सुभाष को क्षेत्र प्रचारक प्रमुख, मुनीश को सह प्रांत प्रचारक कानपुर, ब्रज प्रांत के हरीश रौतेला को प्रोन्नति देकर सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख बनाया गया। अवध प्रांत प्रचारक कौशल ही रहेंगे, धर्मेंद्र ब्रज प्रांत के प्रचारक होंगे।

उत्तर क्षेत्र में किया गया बड़ा बदलाव
जतिन को उत्तर क्षेत्र प्रचारक नियुक्त किया गया है। भनवीर को क्षेत्र प्रचारक प्रमुख, रोशन लाल को क्षेत्र कार्यवाह उत्तर क्षेत्र, गेंदालाल को सह क्षेत्र कार्यवाह, योगेन्द्र को सह सम्पर्क प्रमुख, सुरेंद्र पाल को प्रांत प्रचारक हरियाणा, विजयानंद को प्रांत प्रचारक जोधपुर, विशाल को सह प्रांत प्रचारक जयपुर, धर्मेन्द्र को सह प्रांत प्रचारक चित्तौड़, विक्रांत को सह संघचालक जम्मू कश्मीर, अवतार को प्रांत कार्यवाह जम्मू कश्मीर, अजय को सह प्रांत कार्यवाह जम्मू कश्मीर बनाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!