दबंगों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला को लगी गोली

Edited By ,Updated: 07 May, 2017 02:10 PM

dabangs break into the house the firing firing the woman shot

यूपी के बांदा जिले में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई....

बांदाः यूपी के बांदा जिले में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। मिली जानक‍ारी के मुताबिक, दबंगों से फैमिली का पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। पीड़‍ित फैमिली का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के ख‍िलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

क्या है मामला?
दरअसल मामला बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, इलाके के दबंग श‍िवसिंह, रामू और पप्पू अपने साथ‍ियों के साथ अरविंद के मकान पर आ धमके। अरविंद फैमिली के साथ बैठे थे, तभी आरोपियों ने बिना कुछ कहे ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग की गई।

महिला को लगी गोली, हालत गंभीर
इस बीच पति के लिए खाना लेकर आई अरविंद की पत्नी अंशु देवी को गोली लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से आराम से चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी आए-दिन ऐसी ही दबंगई करते हैंः पति
अरविंद ने बताया कि आरोपी आए-दिन ऐसी ही दबंगई करते हैं। इनके खिलाफ मुंह खोलने की किसी में हिम्मत नहीं है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

क्या कहना है पुलिस का?
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दबंगों और पीड़‍ित फैमिली के बीच कोई विवाद चल रहा था। उसकी भी जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!