दबंगो ने महिला से किया गैंगरेप: वीडियो वायरल, पांच के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 01 May, 2022 01:46 PM

dabango gang raped woman video viral against five fir registered

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पांच लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म कर वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस...

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पांच लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म कर वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार के मुताबिक, मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल को जब वह अपने घर के बाहर थी, तभी उसी के गांव के रहने वाले रवि सिंह, अरुण कुमार सिंह, मोनू सिंह, जागेस सिंह और प्रधान नामक पांच व्यक्ति आए तथा उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। कुमार के अनुसार, एक आरोपी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने शनिवार रात थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुमार के मुताबिक, आरोपियों में से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!