निधन के 31 वर्ष बाद सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा को निगम ने जारी किया नोटिस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 10:53 AM

निधन के 31 वर्षों बाद हिंदी की सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा को हाउस टैक्स का नोटिस जारी किया है। इलाहाबाद नगर निगम के टैक्स विभाग के अधिकारियों ने उनके नाम 48 हजार गृहकर वसूली का नोटिस भेजा है।

इलाहाबादः निधन के 31 वर्षों बाद हिंदी की सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा को हाउस टैक्स का नोटिस जारी किया है। इलाहाबाद नगर निगम के टैक्स विभाग के अधिकारियों ने उनके नाम 48 हजार गृहकर वसूली का नोटिस भेजा है।

भुगतान न होने पर होगा कुर्की वारंट जारी
बता दें कि 327/114 नेवादा इलाहाबाद के पते पर स्थित इस मकान को वर्ष 1987 में उनकी मौत हो जाने के बाद ट्रस्ट में परिवर्तित कर दिया गया, लेकिन नगर निगम ने इस आवास पर अब तक 28,172 रुपए गृहकर बकाया दिखाते हुए इसमें 16,644 रुपए ब्याज जोड़ा गया है। साथ ही चालू वर्ष का 3234 रुपए और 25 रुपए शुल्क जोड़ा गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि 15 दिन में भुगतान नहीं किया गया या भुगतान न किए जाने का पर्याप्त कारण नहीं बताया गया तो व्यय सहित इस धनराशि की वसूली के लिए कुर्की वारंट जारी किया जाएगा।
PunjabKesari
नोटिस से महान शख्सियत का हुआ अपमान: बृजेश पांडेय 
कवियत्री के मकान में उनके दत्तक बेटे रामजी पांडेय का परिवार रहता है। रामजी पांडेय के बड़े बेटे बृजेश पांडेय के अनुसार वर्ष 1997-98 में उन्होंने नगर निगम को इस बंगले को ट्रस्ट के अधीन होने की जानकारी दे दी थी। जिसके बाद से गृहकर का कई बिल कभी उन्हें प्राप्त ही नहीं हुआ है। उनके मुताबिक महादेवी ने अपने जीवन काल में ही वर्ष 1985 में साहित्य सहकार न्यास का गठन कर दिया था। जोकि वर्ष 1987 से अस्तित्व में भी आ गया है। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के इस तरह से नोटिस जारी किए जाने से इस महान शख्सियत का अपमान हुआ है।

गौरतलब है कि महादेवी वर्मा का निधन वर्ष 1987 में हो चुका है, लेकिन नगर निगम ने नोटिस अब जाकर दिया है

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!