BJP सांसद सत्यपाल सिंह का विवादित बयान, कहा- सोशल मीडिया पर चव्वनी छाप लोग, कुछ भी लिखते हैं...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Jun, 2021 11:38 AM

controversial statement of bjp mp satyapal singh said people write anything

मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे बागपत के भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर चव्वनी छाप लोग कुछ भी लिखते हैं। जो झूठ बोलता है, वो अगले जन्म में इंसान नहीं बनेंगे। ऐसे लोगों की अगले जन्म में जीभ कट...

बागपतः मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे बागपत के भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर चव्वनी छाप लोग कुछ भी लिखते हैं। जो झूठ बोलता है, वो अगले जन्म में इंसान नहीं बनेंगे। ऐसे लोगों की अगले जन्म में जीभ कट जाएगी। फिर वह कुछ बोल नहीं पाएंगे।

दरअसल, यूपी और हरियाणा को जोड़ने वाले यमुना पुल के निर्माण को लेकर विपक्ष के लोगों की ओर से लगातार पोस्ट की जा रही थी। इस पर आग बबूल होते हुए सत्यपाल सिंह ने कहा कि वे लोग कह रहे हैं कि हमने पुल बनवा दिया, पुल बनवा रहे हैं। आप सबको मालूम है कि पुल किसने बनवाया। दुनिया को मालूम है, भगवान भी देखता है। छपरौली में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये टिप्पणी की।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!