अमरोहा में खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक के घर के सामने दिया धरना

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 12 Nov, 2022 04:36 PM

congressmen protest in front of bjp mla s house

जिले में खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक के आवास पर दिया। कांग्रेस विधायक का कहना है कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में सरकार नाकाम है।

अमरोहा (मो. आसिफ) : जिले में खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक के आवास पर दिया। कांग्रेस विधायक का कहना है कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में सरकार नाकाम है। गेहूं मटर व कई अन्य फसलों की बुवाई का समय चल रहा है और किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। जिससे फसलों की बुआई में बहुत समस्या हो रही है। सरकार खुल्ला घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर भी कुछ नहीं कर रही है। जिससे किसानों को बहुत दिक्कत हो रहा है।

PunjabKesari

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन

अमरोहा जिले में शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन विधायक पुत्र एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गवंशी को सौंपा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि जनपद अमरोहा में डीएपी खाद की भारी किल्लत हो रही है। जिसके कारण किसान समय से गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहा है। अन्नदाता रात दिन मेहनत करके अपने खेतों का पलेवा कर रहा है। वहीं सरकारी एवं गैर सरकारी दुकान तथा गोदामों पर डीएपी खाद की कोई व्यवस्था नहीं है।

किसानों को खाद उपलब्ध कराने में सरकार नाकाम
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। हसनपुर विधानसभा में आवारा पशुओं की भयंकर समस्या बनी हुई है। किसानों पर आवारा पशु हमला करते हैं। जिससे बहुत लोग घायल हो जाते हैं। अन्नदाता बहुत दुखी हैं। वह दिन भर काम करता है और रात को अपने खेतों की रखवाली करता है। सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। हमने आज धरना प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध कराने एवं आवारा गोवंश पशुओं की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!