Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Apr, 2024 03:27 PM
सहारनपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के समर्थन में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का हाथ आज भ्रष्टाचार फैलाने वालों के साथ नजर आ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद...
Saharanpur News, (रामकुमार पुंडीर): सहारनपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के समर्थन में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का हाथ आज भ्रष्टाचार फैलाने वालों के साथ नजर आ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश के सबसे भ्रष्ट नेता हैं जिनको बचाने के लिए कांग्रेस समेत विपक्षी दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार एक-एक भ्रष्टाचारी को जेल पहुंचा कर ही दम लेगी।
500 वर्षों के बाद देश में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के अंदर से 370 हटाई गई। जिसके साथ ही 500 वर्षों के बाद देश में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने आवाह्न करते हुए कहा जिन पोलिंग बूथ से भाजपा को 350 वोट मिले थे अबकी बार वहां से 370 और जहां से 450 वोट मिले थे वहां से 500 मिलने चाहिए, यही सरकार के शासन कार्य को देश की जनता की सच्ची सलामी होगी।
'देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी'
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, सहारनपुर में इस बार भाजपा रिकॉर्ड वोटों से जीत रही है।