दो दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड आएंगे CM योगी, तैयारियों का जायजा लेने चित्रकूट पहुंचे मंत्री महेंद्र सिंह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Mar, 2021 01:01 PM

cm yogi to visit bundelkhand on two day visit minister

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ 9 मार्च से 2 दिन के प्रवास पर बुंदेलखंड के दौरे पर आ रहे हैं, सीएम योगी जालौन, ललितपुर, झांसी, महोबा, चित्रकूट और बांदा में कई योजनाओं व परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही विकास कार्यो का स्थली...

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ 9 मार्च से 2 दिन के प्रवास पर बुंदेलखंड के दौरे पर आ रहे हैं, सीएम योगी जालौन, ललितपुर, झांसी, महोबा, चित्रकूट और बांदा में कई योजनाओं व परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही विकास कार्यो का स्थली निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मार्च को धर्म नगरी चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे, 9:30 में भरतकूप के रसिन बांध के हेलीपैड पर उतरेंगे और वहीं से रसिन बांध परियोजना और चिल्ली मल परियोजना का बटन दबाकर लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 घंटे का समय चित्रकूट में बिताएंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों पर जोर शोर से जुटा हुआ है।

सीएम योगी के आवगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने यूपी के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह चित्रकूट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का स्थली निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का कहना है कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, संपूर्ण उत्तर प्रदेश का चतुर्दिक विकास हो रहा है। सर्वांगीण विकास हो रहा है जो हमारा बुंदेलखंड वर्षो से उपेक्षित था बुंदेलखंड में चारों तरफ से विकास की आंधी चल रही है। हर तरीके का विकास बुंदेलखंड में हो रहा है और पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हैं, जिन्होंने बुंदेलखंड से शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद कई बार बुंदेलखंड आए हैं। बुंदेलखंड के लिए एक बहुत बड़ा वरदान होगा रसिन बांध परियोजना, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री जी कर रहे हैं, इसका किसानों को बहुत फायदा मिलेगा।

वहीं अखिलेश यादव के दिन में रेप रात में गांजा के बयान पर डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि ये उनका कहना है, लेकिन अब दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश हो गया है। कानून का राज उत्तर प्रदेश में स्थापित हुआ है वन ट्रिलियन डॉलर की योजना में उत्तर प्रदेश बनने जा रहा है। चारों तरफ रोजगार का सृजन हो रहा है। साढ़े चार लाख सरकारी नौकरी अभी तक लोगों को प्राप्त हो चुकी है, हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अग्रणी है। भारत की जितनी भी योजनाएं चल रही है उत्तर प्रदेश नंबर 1 के स्थान पर है और यही नहीं भारत के लोग कहने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। मेरा उत्तर प्रदेश तो नंबर 1 के स्थान पर है, पूरी दुनिया इसकी तारीफ कर रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!