पीलीभीत में एक तरफ टाइगर की दहाड़ है तो दूसरी तरफ बांसुरी की मधुर धुन : CM योगी

Edited By Harman Kaur,Updated: 02 Apr, 2024 01:20 PM

cm yogi said in pilibhit

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जोरो-शोरो से चुनाव प्रचार कर रही है और दूसरी और......

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जोरो-शोरो से चुनाव प्रचार कर रही है और दूसरी और विपक्षी गठबंधन पर निशाना भी साध रही है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने पीलीभीत पहुंचे। जहां उन्होंने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीलीभीत में एक तरफ टाइगर की दहाड़ है तो दूसरी तरफ बांसुरी की मधुर धुन है। इसी दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला भी बोला।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीलीभीत इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि जहां परिश्रम और पुरुषार्थ से सोना उगाने वाले अन्नदाता है, तो बांसुरी की मधुर धुन से कन्हैया का स्मरण कराने वाले हस्तशिल्प भी। उन्होंने कहा कि पीलीभीत में एक तरफ टाइगर की दहाड़ है, दूसरी तरफ बांसुरी की मधुर धुन है। सीएम योगी ने आगे कहा कि 2014 से पहले भारत और यूपी की स्थित क्या थी। जहां न बेटियां सुरक्षित थी न हीं व्यापारी। आज 2024 में दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। अब कोई भी बेटी डरा हुआ महसूस नहीं करती है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। कश्मीर में आतंकवाद समाप्त हुआ है। अब देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है।

ये भी पढ़ें....
Loksabha Election 2024: एक नजर खीरी सीट पर, BJP के टेनी की लगेगी हैट्रिक या तिकुनिया कांड बनेगा रोड़ा ?
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में एक खीरी लोकसभा सीट है। आजादी के बाद पहली बार इस सीट पर साल 1957 में चुनाव हुए थे। जिसमें  प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने कांग्रेस को हराकर जीत दर्ज की थी। पहली हार के बाद कांग्रेस ने वापसी कर इस लोकसभा सीट पर साल 1962 से 1971 तक लगातार तीन चुनाव में अपना कब्जा रखा था। हालांकि आपातकाल के बाद साल 1977 के चुनाव में कांग्रेस खीरी की सीट पर जनता पार्टी हार गई थी। 



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!