'BJP पर जनता का भरोसा बढ़ा है....', आगरा में बोले CM योगी, कहा- तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा

Edited By Harman Kaur,Updated: 03 Apr, 2024 12:51 PM

cm yogi said bjp will form government with majority for the third time

Agra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने आगरा पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर जनता का भरोसा....

Agra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने आगरा पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर जनता का भरोसा बढ़ गया है। अब तीसरी बार भाजपा बहुमत से सरकार बनाएंगी। वहीं, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2014 से पहले देश के हालात खराब थे। पिछले 10 सालों में देश की तस्वीर बदली है। अब अपराधी तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल में तेजी से विकास हुआ है। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। अब प्रदेश में कानून का राज है। गरीबों को आवास और शौचालय का लाभ मिला है। आज बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। 140 करोड़ भारतीय पीएम मोदी का परिवार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!