CM योगी बोले- अलीगढ़ ने देश की आजादी से लेकर विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई, सपा सरकार के दौरान यूपी में 700 दंगे हुए

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 25 Nov, 2022 03:52 PM

cm yogi said aligarh played a leading role in every field of development

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव को लेकर आजकल प्रदेश भर के जिलों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन करने के साथ जिलों को सौगात दे रहे है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ के दौरे पर थे।

अलीगढ़ (अर्जुन वार्ष्ण्ये) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव को लेकर आजकल प्रदेश भर के जिलों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन करने के साथ जिलों को सौगात दे रहे है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ के दौरे पर थे। जहां उन्होंने जिले में 86 करोड़ 55 लाख रुपये की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित किया।    

अलीगढ़ सहित प्रदेश में बिना भेदभाव विकास हो रहा
शुक्रवार को जिले के प्रदर्शनी मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 86 करोड़ 55 लाख रुपये की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के उपरांत प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ की प्रदेश में अपनी अलग पहचान है। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक अलीगढ़ ने विकास के हर क्षेत्र में अग्रहणी भूमिका निभाई है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के कार्यकाल में अलीगढ़ ताला नगरी बनकर हार्डवेयर व्यवसाय को विकास के मार्ग पर ले गया। पिछले 8 वर्ष में देश बदल रहा है। पूरा देश अमृत उत्सव मना रहा है। आज देश मे राज करने के वाले ब्रिटेन को पछाड़कर हम अर्थ व्यवस्था में 5वें नम्बर पर आ गए है। विकास एक निरन्तर प्रक्रिया है। उसी के तहत अलीगढ़ सहित प्रदेश में बिना भेदभाव विकास हो रहा है,आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश और दुनिया मे नजीर बन गई है।

सपा सरकार के दौरान यूपी में हुए 700 दंगे
जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल से पूर्व प्रदेश में लगभग 7 सौ दंगे हुए। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर कर्फ़्यू लगा रहता था। अब प्रदेश में कर्फ्यू समाप्त हो गया है। अपराधियों ने अपराध से तौबा करके आपराधिक गतिविधियों से दूरी बना ली है।अपराधी यूपी में अपनी जान की खैरियत मांग रहे है। पहले प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में गंदगी का अंबार रहता था लेकिन अब साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई है। महानगरों में स्मार्ट सिटी के तहत कार्य चल रहे हैं। जिनके चलते महानगरों में साफ सफाई व्यवस्था के अलावा जनता को सुविधा देने के लिए फुटपाथ स्ट्रीट लाइट बनाने के साथ विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

गरीबों को PM आवास योजना के तहत आवास
इस दौरान CM योगी ने कहा कि पीएम सुनिधि योजना के तहत पटरी, ठेली विक्रेताओं को ऋण देने का कार्य किया जा रहा है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। युवाओं को अच्छी शिक्षा के लिए स्मार्टफोन टैबलेट वितरित करने के साथ नि: शुल्क कोचिंग की व्यवस्था दी जा रही है। इसी का नतीजा सामने है पिछले पीसीएस के परीक्षा परिणाम में निशुल्क कोचिंग में पढ़ने वाले 45 छात्रों का चयन हुआ है।

सपा सरकार में लूटमार और अराजकता माहौल था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार के कार्यकाल में लूटमार और अराजकता माहौल था। नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त थे। कही चाचा जाते थे, कहीं भतीजा जाते थे। युवाओं को गुमराह कर प्रदेश में लूटमार का कार्य चल रहा था। आगामी फरवरी में प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट कराने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में कोई व्यापारी अपना उद्योग लगाए तो उद्योग और उसके निवेश की गारंटी प्रदेश सरकार देगी। अलीगढ़ में युवाओं को रोजगार देने के लिए डिफेंस कॉरिडोर रोड बनाया जा रहा है। अलीगढ़ अभी हार्डवेयर और ताला व्यवसाय के लिए जाना जाता है। अब डिफेंस कॉरिडोर में सेना के लिए उपयोग करने वाले हथियार बनेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!