CM योगी के बुलडोजर का यूपी में दिखा खौफ! 10 दिनों में सैकड़ों अपराधियों ने किया सरेंडर, बिन बुलाए थानों में लगा रहे हाजिरी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 06 Apr, 2022 02:49 PM

cm yogi s bulldozer showed fear in up hundreds of criminals surrendered

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दोबारा सत्ता में आते ही अपराधियों पर बुलडोजर की स्पीड और तेज हो गई है। अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए CM योगी का बुलडोजर कहर बनकर टूट रहा है। इतना ही नहीं योगी की सत्ता में वापसी के बाद एक बार...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दोबारा सत्ता में आते ही अपराधियों पर बुलडोजर की स्पीड और तेज हो गई है। अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए CM योगी का बुलडोजर कहर बनकर टूट रहा है। इतना ही नहीं योगी की सत्ता में वापसी के बाद एक बार फिर अपराधी हाथों में तख्ती लिए थानों में सरेंडर करने में लगे हैं। आलम यह है कि महज 10 दिनों में सैकड़ों अपराधियों ने सरेंडर कर दिया हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है।

बता दें कि 10 मार्च को आए नतीजों का असर उसके एक हफ्ते बाद से दिखाई देने लगा था। 15 मार्च से शुरू हुआ सिलसिला अब तक जारी है। बड़े बड़े बदमाश बिना बुलाए ही थानों में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं, जो हिस्ट्रीशीटर और माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए है, उनके संपत्तियों पर या तो बुलडोजर चल रहे हैं या फिर उन्हें कुर्क किया जा रहा है।

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के समय सीएम योगी ने साफ तौर पर कह दिया था कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, उनकी जगह सिर्फ काल कोठरी ही है। अपराध पर सरकार जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम करेगी। ऐसे में योगी सरकार से खौफ खा रहे अपराधियों को जर सता रहा है कि कहीं पुलिस एनकाउंटर न कर दें। साथ ही यह भी डर है कि कहीं घर पर बुलडोजर न चलवा दें।  

10 दिनों के भीतर कितनी बार गरजा ‘बाबा का बुलडोजर’

  • 15 मार्च 2022: गोंडा में 25 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर
  • 15 मार्च,2022, सहारनपुर में एक दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटर ने अपराध न करने की खाई कसम
  • 15 मार्च, 2022: मेरठ में 2.5 लाख के इनामी बदन सिंह उर्फ बद्दो और उसके साथियों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
  • 16 मार्च 2022: शाहजहांपुर में कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ टुईया ने की अपराध से तौबा
  • 16 मार्च, 2022: सहारनपुर में 8 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने किया सरेंडर
  • 30 मार्च, 2022: हरदोई में शराब माफिया की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई
  • 30 मार्च, 2022: बलरामपुर में अपराधियों की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई
  • 29 मार्च, 2022: बदायूं में गैंगस्टर की 26 लाख की संपत्ति जब्त
  • 29 मार्च, 2022: अलीगढ़ के महेशपुर व बरहेती में अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त
  • 31 मार्च, 2022: बदायूं में पुलिस ने गैंगस्टर की 7.10 लाख की संपत्ति की जब्त
  • 3 अप्रैल, 2022: कासगंज में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
  • 3 अप्रैल, 2022: खीरी में शातिर गैंगस्टर हनीफ खां की एक करोड़ 28 लाख की संपत्ति कुर्क
  • 3 अप्रैल, 2022: गोंडा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने किया थाने में सरेंडर
  • 3 अप्रैल, 2022: लखनऊ में मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर
  • 4 अप्रैल, 2022: बदायूं में शराब माफिया की लाखों की संपत्ति कुर्क
  • 4 अप्रैल, 2022: जौनपुर में एनकाउंटर के डर से 50 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर
  • 4 अप्रैल, 2022: हाथरस में शराब माफिया की 17 लाख की संपत्ति कुर्क
  • 5 अप्रैल, 2022: चंदौली में 25 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!