Edited By Deepika Rajput,Updated: 22 May, 2019 11:20 AM
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में शिष्टाचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में शिष्टाचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव खत्म होते ही कई नेता और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। 23 मई को जैसे ही बीजेपी चुनाव में जीत हासिल करती है, उसके बाद बैठक कर कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री ने गवर्नर हाउस जाकर राज्यपाल से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को महादेवी वर्मा द्वारा संकलित कविता संग्रह ‘हिमालय’ एवं एकल पुष्प भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि, लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम दौर का मतदान रविवार को संपन्न हो गया। इसके बाद एग्जिट पोल और सर्वे की बाढ़ आ गई। एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी नीत एनडीए के एक बार फिर सरकार बनाने के संकेत मिल रहे हैं। जिससे विपक्ष में बैचेनी का माहौल है।