अयोध्या बस हादसे पर CM योगी ने जताया दु:ख, मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Apr, 2022 12:06 PM

cm yogi expressed grief over ayodhya bus accident

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सोमवार देर रात को दिल्ली से बांसी होते हुए सिद्धार्थनगर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें सवार 3 यात्रियों की मौत हो गयी तथा दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सोमवार देर रात को दिल्ली से बांसी होते हुए सिद्धार्थनगर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें सवार 3 यात्रियों की मौत हो गयी तथा दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही बस अयोध्या में मुमताज नगर फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलट गयी।      

इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गयी एवं कम से कम 20 यात्री घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अयोध्या के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच गये हैं। उनकी निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से लखनऊ में जारी बयान के अनुसार योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए मृतक यात्रियों के परिजनों को दो दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!