CM योगी बोले- बूथ स्तर तक की सक्रियता से BJP के पक्ष में बना माहौल परिणाम में तब्दील होगा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 Apr, 2024 09:14 PM

cm yogi  the atmosphere created in favor of bjp will translate into results

मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह देते हुये कहा कि चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिये।

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह देते हुये कहा कि चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिये।
PunjabKesari
पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल
गोरखपुर, बांसगांव व संतकबीरनगर लोकसभा के लिए भाजपा की चुनाव संचालन समितियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चुनाव संचालन समिति के जिम्मेदारों से कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। लोकसभा चुनाव का परिणाम भी इसी के अनुरूप आएगा। जरूरत बूथ स्तर तक सक्रियता, तत्परता और सजगता की है। बूथ जितना मजबूत होगा, परिणाम भी उतना ही जबरदस्त आएगा। बूथ को जीतना ही चुनाव जीतने का सबसे कारगर फॉर्मूला है।
PunjabKesari
चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और इसमें तनिक भी संदेह नहीं है, पर चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए। उन्होंने अति आत्मविश्वास से बचते हुए कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ आंकड़ों पर विश्वास करके निश्चिंत नहीं बैठना है बल्कि लोकसभा चुनाव में वोट और बूथ केंद्रित व्यवस्था पर अधिक ध्यान देना है। बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और सामाजिक टोली भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। बूथ समिति के पास संबंधित बूथ के एक-एक वोटर का ब्योरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंतर जनसंपर्क की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी उठानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक, अधिवक्ता, अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, व्यापारी, सामाजिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संगठन, सबसे मिलना है और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताकर फिर एक बार मोदी सरकार के नारे को साकार करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि स्थानीय स्तर पर पूरी ताकत झोंक दें।
PunjabKesari
युवाओं के बीच जाने के लिए भाजयुमो की टीम को लगाया जाए...योगी
योगी ने कहा कि चुनाव में महिला मोर्चा के पास भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी आधी आबादी के बीच जाकर सघन जनसंपर्क करें और उन्हें मोदी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर हुए अभूतपूर्व कार्यों से रूबरू कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा आधी आबादी को मतदान के दिन बूथ तक पहुंचने और कमल निशान का बटन दबाने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर युवाओं के बीच जाने के लिए भाजयुमो की टीम को लगाया जाए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने की। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, संतकबीरनगर के सांसद प्रवीण निषाद, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, तीनों लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी आदि मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!