Edited By Ramkesh,Updated: 10 Nov, 2020 06:33 PM
उत्तर प्रदेश के देवरिया विधानसभा के उपचुनाव में निर्णायक बढ़त हासिल कर चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि के आवास पर जश्न का माहौल बना हुआ है।
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया विधानसभा के उपचुनाव में निर्णायक बढ़त हासिल कर चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि के आवास पर जश्न का माहौल बना हुआ है। भाजपा कार्यकत्र्ता और समर्थक एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। श्री मणि ने कहा च्च् यह देवरिया की जनता की जीत है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की रेखा खींची है। मैं उसमें अपनी सह भागीदारी के लिये कन्धा से कन्धा मिलाकर चलता रहूंगा।
योगी सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा देवरिया की जनता ने यहां से यहां से भाजपा प्रत्याशी डॉ सत्य प्रकाश मणि को अपना आशीर्वाद देकर यह साबित कर दिया है कि यहां की जनता विकास और सुशासन को तरहीज देती है। यह उपचुनाव तो सेमी फाइनल था और 2022 में विधानसभा के फाइनल में प्रदेश की जनता विकास और सुशासन को तरहीज देकर भाजपा को फिरसे लाने का काम करेगी।