बुंदेली लोक चित्रकार 'संध्या पुरवार' का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल

Edited By Umakant yadav,Updated: 10 Feb, 2021 06:38 PM

bundeli folk painter sandhya purwar named in india book of records

उत्तर प्रदेश में जालौन की जानी मानी बुंदेली लोक चित्रकार और बड़ी संख्या में टेराकोटा और पीतल के दीयों का अद्वितीय संग्रह करने वाली संध्या पुरवार का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल किया गया है और उन्हें इंडिया स्टार रिपब्लिक अवॉर्ड 2021 से...

जालौन: उत्तर प्रदेश में जालौन की जानी मानी बुंदेली लोक चित्रकार और बड़ी संख्या में टेराकोटा और पीतल के दीयों का अद्वितीय संग्रह करने वाली संध्या पुरवार का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है और उन्हें इंडिया स्टार रिपब्लिक अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। 

पुरवार ने बुधवार को बताया कि टेराकोटा तथा पीतल के दीपों के विशाल संग्रह एवं उनके द्वारा पुस्तकों के लेखन में सहयोग देने के कारण उन्हें इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया जो कोरियर से उन्हें आज प्राप्त हुआ। पुरवार ने बुंदेली लोककला से जुड़े दीयों के संग्रह में अपनी रूचि के लिए पति डॉ हरी मोहन पुरवार और बेटी जया पुरवार के विशेष योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा इस तरह की संग्रह से अपनी संस्कृति व विरासत को संरक्षित करने के लिए मार्ग प्रशस्त होता है बच्चों को यदि इस प्रकार की संग्रह रुचि जागृत हो जाती है तो निश्चित रूप से उनके व्यक्तित्व में निखार अवश्य आता है।

लोक चित्रकार के दीपों के संग्रह में विभिन्न प्रकार के दीप जैसे श्वेत वर्ण दीप, रक्त वर्ण दीप के साथ साथ श्री गणेश आकृति युक्त दीप, मयूर आकृति युक्त, पुष्पआकृति युक्त, पत्ती आकृत युक्त ,शंख आकृति, ओम आकृति, स्वास्तिक युक्त, हस्ती आकृति, कच्छप अस आकृति युक्त, वेदिका चक्र, हंस, बांसुरी, वकर् आकार, मंगल कलश कूल आकार युक्त, ज्यामितीय आकार युक्त और दीप ग्रह आकार युक्त आदि दीपों का विशाल संग्रह है, इनके साथ साथ एक मुखी से बहुमुखी दीपों का भी उत्तम संग्रह है। उनके अनुपम दीया संग्रह में टेराकोटा से लेकर पीतल के, तांबे के, चीनी मिट्टी के और संगमरमर के दीये भी शामिल हैं। संध्या पुरवार ने बुंदेली लोक चित्रकला पुस्तक के सभी 50 व चित्र का अंकन स्वयं किया है तथा बुंदेलखंड के 16 संस्कार हुआ बुंदेली लोकगीतों में भक्ति भावना पुस्तक के लेखन में अपना अपूर्व योगदान दिया।

इंडिया स्टार बुक आफ रिकॉर्ड की संपादक वीणा अग्रवाल ने सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह कोरियर द्वारा भेजा है। पुरवार इस प्रकार के सम्मान से सम्मानित होने वाली जनपद जालौन की प्रथम महिला है उनका यह सम्मान नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम है। पुरवार जनपद के प्रतिष्ठित दयानंद वैदिक उरई की वैदिक समिति की सदस्य भी हैं तथा भारत विकास परिषद उरई इंटेक उरई अध्याय जैसे समाजसेवी संगठनों की सदस्य हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!