डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इंडिया गठबंधन पर जमकर साधा निशाना, कहा- उत्तर प्रदेश में खत्म है विपक्ष

Edited By Harman Kaur,Updated: 01 Apr, 2024 07:18 PM

brijesh pathak attacks opposition alliance

Lucknow News: उत्तर  प्रदेश की 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं को लुभाने के लिए जोरो-शोरो से चुनाव प्रचार........

Lucknow News: उत्तर  प्रदेश की 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं को लुभाने के लिए जोरो-शोरो से चुनाव प्रचार कर रही है और दूसरी और विपक्षी गठबंधन पर निशाना भी साध रही है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कहा कि आज पुरे देश में मोदी जी की लहर चल रही। यूपी में तो एक तरफ़ लहर है और जनता ने विपक्ष को नकार दिया है पूरी तरह से भगवामय, बीजेपी मय माहौल है। यूपी में 80 में 80 सीट बीजेपी जीत रही है। दूसरी तरफ विपक्ष को प्रत्याशी तक नहीं मिल पा रहे है। विपक्ष उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से खत्म है। मोदी जी गरीब के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में कामयाब रहे हैं। उनकी योजनाओं से गरीब को निरंतर लाभ मिल रहा है।
PunjabKesari
वहीं, बृजेश पाठक ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन रैली कर रहा है। कल दिल्ली में भारष्टाचारियों की रैली का डेली सोप दिल्ली में देखने को मिला। ये पीएम पर चाहे जितना हमला कर लें, लेकिन पीएम मोदी को नहीं रोक सकते। ये घोटालेबाजों की बारात है और चाहते हैं की सब लूट लें, ये गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। आम आदमी पार्टी कहती है की केजरीवाल के समर्थन में रैली हो रही है, तो वहीं कांग्रेस कह रही है कि ये गठबंधन की रैली है किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है।
PunjabKesari
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में ये साथ नज़र आते हैं लेकिन पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी में ये सब एक साथ नज़र नहीं आते है। इस टोली को देखिए तो पता चलेगा की जो जेल में हैं या बेल पर हैं वो भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली करते हैं। ये सब संदेशखाली हिंसा पर चुप रहते हैं, लेकिन मोदी जी और हमारी सरकार चुप नहीं रहेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सम्मान, सशक्तिकरण बढ़ा है और तभी महिलाओं ने संकल्प लिया है मोदी जी को जिताने का। ये देश की शक्ति का अपमान करते हैं, ये सनातन अपमान पर चुप रहते हैं। ये रामचरित्र मानस के अपमान पर चुप रहते हैं और ये देवी देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं। ये अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया जेल से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
PunjabKesari
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार ने यूपी में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया, लेकिन वहीं समाजवादी सरकार ने एक डिस्ट्रिक्ट एक माफिया देने का काम किया। यही समाजवादी पार्टी के लोग भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं और इनके परिवारवाद से जनता ऊब चुकी है। स्वामी प्रसाद मौर्य पर अब तक अखिलेश यादव ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बताए क्या सुनीता केजरीवाल अब अघोषित मुख्यमंत्री है? झारखंड की सरकार बताए की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं या फिर सुनीता सोरेन?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!