BJP की सरकार बनते ही यूपी में जातिवाद, परिवारवाद और गुंडागर्दी का खात्मा: अमित शाह

Edited By ,Updated: 06 Mar, 2017 09:02 AM

bjp to form government in up racism  nepotism and eliminate hooliganism

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा ने 15 साल में उत्तर प्रदेश को ‘बर्बाद’ कर दिया है।

जौनपुर:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा ने 15 साल में उत्तर प्रदेश को ‘बर्बाद’ कर दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण को समाप्त करने के साथ ही राज्य में गुंडागर्दी का खात्मा कर दिया जाएगा।

यूपी में करेंगे जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण समाप्त
मुंगराबाद शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुजानगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आपने सपा और बसपा को मौका दिया। कांग्रेस को मौका दिया। अब एक मौका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दे दीजिए। उत्तर प्रदेश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण समाप्त कर देंगे।

भाजपा सरकार बनने पर राज्य के ‘कत्लखाने’ बंद
भाजपा सरकार बनने पर राज्य के ‘कत्लखाने’ बंद करने का ऐलान करते हुए शाह ने कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं, बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, रात 12 बजे के पहले राज्य के सारे कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे। अब तक प्रदेश में गाय, भैंस और बैल के खून की नदियां बहाई जाती रहीं लेकिन अब खून की नहीं, घी और दूध की नदियां बहेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!