BJP Candidate List: BJP जयवीर सिंह ठाकुर को हारने के लिए मैनपुरी भेजी है, नए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद बोले अखिलेश यादव

Edited By Imran,Updated: 10 Apr, 2024 01:57 PM

bjp has sent jaiveer singh thakur to mainpuri to defeat him

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 7 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें जयवीर ठाकुर को मैनपुरी सीट से मैदान में उतारा गया है। जिसको लेकर सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि BJP ने जयवीर सिंह को हारने के लिए मैनपुरी भेजा...

BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 7 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें जयवीर ठाकुर को मैनपुरी सीट से मैदान में उतारा गया है। जिसको लेकर सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि BJP ने जयवीर सिंह को हारने के लिए मैनपुरी भेजा है। 

वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आज घोषणापत्र जारी करने का ऐलान कर दिया है। सपा नेता अखिलेश यादव, लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र को विजन डॉक्यूमेंट नाम दिया है। दावा किया गया कि पार्टी का घोषणापत्र लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर विशेषज्ञों की एक टीम ने तैयार किया है। अखिलेश दोपहर में प्रेस कॉंफ्रेस कर सपा का घोषणापत्र जारी करेंगे।

माना जा रहा है कि सपा के घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं, महिलाओं को लेकर अहम ऐलान हो सकते हैं। इसके अलावा सपा जातीय जनगणना को लेकर भी बड़ी घोषणा कर सकती है। अखिलेश इस बार चुनाव में PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के फॉर्म्युले का साथ उतरे हैं। ऐसे में इन वर्गों के लोगों के लिए घोषणा पत्र में खास में एलान हो सकते हैं। इसके साथ ही किसानों, युवाओं, महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!