भाजपा ने यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवार के चयन पर किया मंथन, इनका कटेगा पत्ता तो इन नामों पर हुई चर्चा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Mar, 2024 01:53 PM

bjp brainstormed on the selection of candidates for 25 seats in up

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जीत निश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। बीजेपी यूपी में अब तक 51 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। बाकी...

लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जीत निश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। बीजेपी यूपी में अब तक 51 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। बाकी बची कई सीटों पर प्रत्याशियों के बदलने की संभावना है। यूपी की 25 लोकसभा सीटों और 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा आज हो जाएगी।

रामायण के 'राम' अरुण गोविल को मेरठ से टिकट देने की चर्चा 
इस बीच मेरठ से चर्चित टीवी सीरियल रामायण के 'राम' अरुण गोविल का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है। उन्हें मेरठ से उतारे जाने की चर्चा चल रही है। अरुण गोविल को पश्चिम उत्तर प्रदेश की किसी सीट से टिकट मिलने के कयास हैं। चर्चा मेरठ से उम्मीदवारी की ज्यादा है। जबकि आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा सीट से सांसद रहीं संगीता आजाद भाजपा की अगली सूची में जगह पा सकती हैं। यूपी के एक कद्दावर मंत्री भी टिकट लेकर चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल अगले कुछ घंटे की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड ने भाजपा की अगली सूची पर मोहर लगा दी है। बस अब इसके जारी होने का इंतजार बाकी रह गया है।

माना जा है कि प्रयागराज समेत कई सीटों पर बदलाव तय है। इसके साथ ही पीलीभीत और सुल्तानपुर सीट को लेकर बना सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा। कई बड़े नाम प्रत्याशियों की सूची में शामिल हो सकते हैं।  इसी तरह से केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह को भी गाजियाबाद की जगह किसी और सीट से उतरा जा सकता है। कानपुर लोकसभा सीट पर सत्यदेव पचौरी और सतीश महाना के बीच टिकट की जंग है। ऐसे में सत्यदेव पचौरी की उम्र का हवाला देकर उनका टिकट कटने की बात की जा रही थी। अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम के पक्ष में माहौल नहीं बताया जा रहा है। यहां भी टिकट में बड़ा बदलाव हो सकता है।

25 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों का जोड़ गणित
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की यूपी में बची 23 सीटों पर चर्चा चल रही है। कैसरगंज लोकसभा सीट पर बृजभूषण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह या  बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतरने की तैयारी है। गाजियाबाद सीट पर वीके सिंह के साथ अन्य नामों की चर्चा है। साथ ही अनिल अग्रवाल या अनिल जैन के नाम पर भी चर्चा है। बात करें प्रयागराज सीट तो पूर्व नौकरशाह संजय मिश्रा के साथ-साथ नंदी की पत्नी के नाम पर चर्चा है। गाजीपुर से मनोज सिन्हा के बेटे के नाम पर चर्चा है। वहीं, रायबरेली से मनोज पांडेय या दिनेश सिंह के नाम पर चर्चा जोरों पर है। देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी को दोबारा मौका देने पर चर्चा है। वहीं, बलिया से नीरज शेखर,आनंद स्वरूप शुक्ला के नाम पर विचार किया जा रहा है। कानपुर से सतीश महाना के नाम पर चर्चा है। मौजूदा सांसद सत्यदेव पचौरी ने बेटी को भी टिकट मिलने की चर्चा है। मैनपुरी सीट पर मंत्री जयवीर सिंह को लड़ाने का विचार है, वहीं, सहारनपुर पर सुरेश राणा,राघव लखनपाल के नाम पर चर्चा है। 

बात करें बाराबंकी की तो बीजेपी इस सीट से नया चेहरा उतारने की सहमति बना रही है। उपेंद्र रावत के स्थान पर नया चेहरा उतार सकते हैं। वहीं मेनका गांधी और वरुण गांधी में से किसी एक को ही टिकट देने की चर्चा है। पीलीभीत से जितिन प्रसाद या केंद्रीय मंत्री BL वर्मा नाम पर मुहर लग सकती है। बरेली से संतोष गंगवार के स्थान पर महापौर उमेश गौतम को टिकट मिल सकता है। बरेली से हरिशंकर गंगवार के नाम पर भी विचार किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!